WhatsApp Image 2023 11 17 at 16.00.09 31df76f0

Panipat : Jan Ashirwad Rally का निमंत्रण देने BJP नेता Sanjay Chhaukkar पहुंचे नरायणा, ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया स्वागत

पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा की अनाज मंडी में 26 नवंबर को होने वाली जन आशीर्वाद रैली का निमंत्रण देने भाजपा नेता संजय छौक्कर गांव नरायणा पहुंचे। गांव वासियों ने पूरे उत्साह के साथ ढोल बजाकर फूलमालाओं से और पगड़ी पहनाकर छौक्कर का स्वागत किया। गांव वालो ने भरोसा दिलाया कि जन आशीर्वाद रैली में गांव की हाजिरी उम्मीद से ज्यादा होगी।

उसके बाद गांव वासियों ने संजय छौक्कर को उनके जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। भाजपा नेता संजय छौक्कर ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने पर गांव वासियों का दिल से धन्यवाद किया। रैली का निमंत्रण देते हुए संजय छौक्कर ने कहां की माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी 26 नवंबर को समालखा अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्य अतिथि होंगे। हर वर्ग माननीय मुख्यमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्साहित है। माननीय मुख्यमंत्री भी उस दिन समालखा वासियों को काफी सौगात देंगे।

कौन-कौन रहा मौजूद

Whatsapp Channel Join

इस अवसर पर सरपंच प्रमोद शर्मा, विजय प्रधान,एतबार सिंह, रामचंद्र चोपड़ा, राजेश चोपड़ा, सोनू चोपड़ा, रमेश सरपंच, राजकुमार छौक्कर, अमित छौक्कर, ईश्वर छौक्कर, बलबीर शर्मा, सुमेर कश्यप, रामसिंह, शिवनारायण और अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।