MP Ramesh Chandra Kaushik

Sonipat : भाजपा का हरियाणा में गांव चलो अभियान शुरू, सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने किया शुभारंभ

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

2024 चुनाव अब जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा ने कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचना कर भाजपा की नीतियों की जानकारी देकर एक बार फिर से देश में मोदी सरकार लाने के प्रयास को तेज कर दिया है। शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में गांव चलो अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद रमेश चंद्र कौशिक और गन्नौर विधायक निर्मल चोधरी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर सांसद ने बताया कि नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की शक्ति को पहचान है और लोकसभा में भी महिलाओं के हित को लेकर बिल पास हुआ है। भाजपा संपूर्ण देश में ताकत से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि देश को विकसित करने का जो संकल्प भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया है वह वास्तव में ही सफल होगा और नारी शक्ति भी इसमें अहम भूमिका निभाने वाली है। विधायक निर्मल चोधरी ने भी इस अवसर पर बताया कि देश की आजादी के बाद किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि नारी को आगे बढ़ाना है लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली सभी से नारियों का सम्मान बढ़ गया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता ग्रुप बनाएं गए हैं जिसमें महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।