stepfather raped his minor daughter - 3

Panipat में कॉलेज हॉस्टल में घुसे लड़के, लड़की से जबरदस्ती की कोशिश, शोर मचाने पर फरार बदमाश

हरियाणा पानीपत

Panipat जिले के थाना मतलौडा के अंतर्गत एक प्राइवेट कॉलेज में शर्मनाक घटना सामने आई है। करनाल की एक छात्रा, जो कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन का कोर्स कर रही है, के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाले उसी के गांव के एक लड़के और उसके साथी ने यह घिनौनी हरकत की।

18 दिसंबर की रात 1 बजे, छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में गहरी नींद में सो रही थी। तभी लड़कों के हॉस्टल से उसका गांव का लड़का अपने एक साथी के साथ लड़कियों के हॉस्टल में घुस आया। आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

शोर मचाने पर भागे आरोपी
लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे अन्य लड़कियां जाग गईं। स्थिति बिगड़ती देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। उस समय घबराई छात्रा ने ज्यादा कुछ नहीं कहा।

Whatsapp Channel Join

परिजनों ने पुलिस को सौंपी शिकायत
घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की तहकीकात की और दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौड़ा में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

अन्य खबरें