रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट 2025 के संदर्भ में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा के लिए केंद्रीय बजट में 3416 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे राज्य में रेल नेटवर्क को और मजबूत किया जाएगा।
अमृत स्टेशन योजना: हरियाणा में 34 स्टेशन होंगे विकसित
अश्वनी वैष्णव ने यह भी बताया कि ‘अमृत स्टेशन’ योजना के तहत हरियाणा में 34 रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



50 नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा
रेल मंत्री ने केंद्रीय बजट में 50 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा की। इससे भारतीय रेलवे के यात्री सेवा में सुधार होगा और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।