Cabinet Minister Moolchand Sharma

Jind : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आप पर साधा निशाना, कहा- दुनिया का सबसे झूठा आदमी अरविंद केजरीवाल

जींद बड़ी ख़बर हरियाणा

जींद में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार को ललकारते हुए और राजनीति छोड़ने को लेकर जो बयान दिया है उस पर हरियाणा में राजनीति तेज हो गई है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दुनिया का सबसे झूठा व्यक्ति अरविंद केजरीवाल है।

हरियाणा में सियासी पारा हाई है। जींद में आम आदमी पार्टी की रैली को लेकर हरियाणा में अब वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल के राजनीति छोड़ने को लेकर और उनकी रखी गई जो 5 शर्ते हैं उस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कटाक्ष किया है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि दुनिया का सबसे झूठा व्यक्ति अरविंद केजरीवाल है। हरियाणा में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन व्यवस्था दिल्ली से काफी बढ़िया है। कैबिनेट मंत्री ने अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि पहले दिल्ली में इन चीजों को बेहतर करो फिर हरियाणा पर सवाल उठाओ।

मूलचंद शर्मा इंडिया गठबंधन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि गड़े मुर्दे अब उखड़ रहे है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहले ही पिटारा खुल चुका है। मूलचंद शर्मा ने लोकसभा और विधानसभा एक साथ चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग तय करेगा।

Whatsapp Channel Join