Sonipat

Sonipat में शादी के दूसरे दिन फरार हुई दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज: 2 लाख रुपए और जेवरात चोरी

हरियाणा सोनीपत

हरियाणा के Sonipat जिले में शादी के दूसरे दिन दुल्हन अपने पति और सास को नशा देकर फरार हो गई। आरोप है कि उसने घर से 2 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

संजय, जो खुद मजदूरी करता है, ने शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मंजीत 31 साल का था और उसकी शादी नहीं हो रही थी। संजय ने कई बार रिश्ते के लिए प्रयास किए और खरखौदा के देवेंद्र से भी मदद मांगी थी। देवेंद्र ने उन्हें पल्लवी नाम की लड़की का रिश्ता बताया, जो आदर्श नगर, न्यौदा, जिला बिजनौर की रहने वाली थी। शादी के लिए सभी पक्षों से बातचीत के बाद 13 नवंबर को हरिद्वार में मंजीत और पल्लवी की शादी रचाई गई।

Screenshot 2474 1

शादी के बाद चाय में नशा मिलाकर घटना को अंजाम दिया
शादी के बाद जब परिवार घर लौट आया, 15 नवंबर की रात को पल्लवी ने सबको चाय पिलाई। चाय मंजीत और उसकी मां शकुन्तला ने पी थी, लेकिन संजय और उसकी पत्नी ने चाय नहीं पी। 16 नवंबर की सुबह 4 बजे मंजीत को नशे की हालत में कमरे से बाहर गिरते हुए देखा गया।

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2024 11 16 at 11.48.44 AM 1

जब संजय ने मंजीत को संभाला, तो उसकी हालत बहुत नाजुक थी। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ कि दुल्हन ने नशा करवा कर घर से कीमती सामान चोरी किया और फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन पल्लवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और फरार दुल्हन की तलाश जारी है।

अन्य खबरें