theft at yuvraj singh's house

Panchkula : पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh के घर से नकदी और जेवर चोरी, मां ने 6 माह बाद दर्ज करवाई FIR, नौकर-नौकरानी पर शक, दिवाली पर छोड़ गए थे नौकरी

खेल पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

भारतीय विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह के घर में हजारों की नकदी और जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने एमडीसी थाने में चोरी की शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पंचकूला के सेक्टर-4 एमडीसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार की नकदी और जेवर चोरी का यह मामला 6 माह पुराना है, लेकिन अब जाकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने एमडीसी थाने में चोरी की शिकायत देते हुए नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। एमडीसी थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

युवी 1

पंचकूला के सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने घर की सफाई के लिए सकेतड़ी निवासी ललिता देवी और खाना बनाने के लिए बिहार निवासी सलिंदर दास को रखा हुआ था। उनका दूसरा घर गुरुग्राम में भी है। वह कुछ समय के लिए अपने दूसरे घर पर भी रहती हैं।

Whatsapp Channel Join

युवी

शबनम सिंह का कहना है कि वह सितंबर 2023 में अपने गुरुग्राम स्थित घर पर गईं थीं। जब वह 5 अक्तूबर 2023 को अपने पंचकूला एमडीसी स्थित घर पर वापस आईं तो उन्होंने देखा कि घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे की अलमारी में कुछ गहने, करीब 75 हजार रुपये और अलमारी में कुछ अन्य सामान के साथ रखे थे, उन्हें वह नहीं मिले।

एफआईआर 1

बताया जा रहा है कि उनके घर से कुल 1 लाख 75 हजार रुपये की नकदी और जेवर चुराए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। ललिता देवी और सलिंदर दास वर्ष 2023 में दिवाली के आसपास नौकरी छोड़कर भाग गए थे।

एफआईआर 2

शबनम सिंह के अनुसार उन्होंने सभी अन्य नौकरों से भी पूछताछ की। उन्हें पूरा शक है कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं। अब चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। इस संबंध में एमडीसी थाना के एसएचओ धर्मपाल सिंह का कहना है कि वह अभी ड्यूटी के चलते बाहर हैं, इसलिए अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।