BJP mayor

Chandigarh मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, क्रॉस वोटिंग से BJP मेयर ने की जीत दर्ज

हरियाणा चंडीगढ़

Chandigarh नगर निगम के मेयर चुनाव में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां BJP की हरप्रीत बबला ने 2 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा को कुल 19 वोट मिले, जबकि AAP और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को सिर्फ 17 वोट मिल सके।

चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा को कुल 16 पार्षदों का समर्थन था, जबकि AAP और कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोट थे। बावजूद इसके भाजपा ने गठबंधन को हराया। नतीजों से साफ है कि AAP और कांग्रेस गठबंधन के 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

दिल्ली में बढ़ सकता है सियासी घमासान

इस चुनावी परिणाम से दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच सियासी घमासान बढ़ सकता है, क्योंकि दोनों पार्टियां यहां एक-दूसरे के खिलाफ हैं। भाजपा का दावा है कि चंडीगढ़ में विकास न होने के कारण पार्षदों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी ने 19 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि भाजपा की बिमला दुबे को 17 वोट मिले।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें