Chandigarh पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कंसर्ट आज चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित होने वाला है। यह कंसर्ट जहां संगीत प्रेमियों के लिए खास है। वहीं इसे लेकर विवाद भी काफी हुए। हालाकि कंसर्ट की सभी बाधाएं दूर होने के बाद प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कंसर्ट से पहले शुक्रवार शाम दिलजीत दोसांझ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले।
पंजाब सीएम से मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
कंसर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बहुत प्यार मिला। आज बड़े भाई ने छोटे भाई की तरह प्यार दिया।” इस मुलाकात के दौरान भगवंत मान के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

कंसर्ट विशेष मेहमानों की मौजूदगी
इस कंसर्ट में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
हाईकोर्ट के आदेश
इस कार्यक्रम को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। आदेश के अनुसार कंसर्ट रात 10 बजे से पहले खत्म करना होगा। ध्वनि का स्तर 75 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। चंडीगढ़ प्रशासन को ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उ सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कंसर्ट के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।