Chandigarh स्थित संत कबीर कुटीर में हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सामाजिक कल्याण और अन्य प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच यह मुलाकात दोनों प्रदेशों के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




