बिप्लब देब

BJP सरकार ने बाबा साहेब और उनके संबंधित सभी स्थलों को श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया: बिप्लब देब

चंडीगढ़

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान, आरक्षण और बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी पार्टी है। देब ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बाबा साहेब और उनसे जुड़े सभी स्थलों का श्रद्धापूर्वक सम्मान किया है।

देब ने कहा कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तथ्यों और प्रमाणों के साथ कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई बार बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया और आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों की धज्जियां उड़ाईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देब ने कहा कि मोदी बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर हर गरीब का कल्याण कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने ही संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की है। कांग्रेस ने हमेशा सत्ता प्राप्त करने के लिए देश को गुमराह किया, लेकिन अब उनकी असलियत सामने आ चुकी है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति के चलते आज हताशा के दौर से गुजर रही है।

Whatsapp Channel Join

Read More News…..