Fake RTA caught by police

Charkhi Dadri में पुलिस के हत्थे चढ़ा Fake RTA, वाहन चालकों से करता था Recovery, जबरदस्ती रूकवाया था Canter

चरखी दादरी

Charkhi Dadri जिले के बाढ़ड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे 334 बी पर फर्जी आरटीए(Fake RTA) बनाकर वाहन चालकों को चालान के नाम पर पैसे लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चरखी दादरी अदालत में पेश किया गया है और उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के साथ गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बाढडा थाना पुलिस को झज्जर जिले के कबलाना गांव निवासी प्रवीण ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पास दो कैंटर(Canter) हैं, जिनमें वे सरसों का तेल भरकर झज्जर के ईंट भट्‌ठों पर सप्लाई करते हैं। प्रवीण ने बताया कि एक गाड़ी पर बिहार निवासी लक्ष्मण को ड्राइवर रखा है, जो कुछ दिनों पहले रात में गाड़ी लेकर आ रहा था। उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे 334 बी पर गाड़ी को रोककर एक बोलेरो गाड़ी चालक ने गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर को कहा कि वह आरटीए स्टाफ है और चालान करेगा। फिर उसने ड्राइवर से 10 हजार रुपए मांगे। ड्राइवर ने उसे पैसे देकर चालान से बच निकला।

Fake RTA caught by police - 2

इसके बाद 7-8 अप्रैल की रात को वहीं गाड़ी और व्यक्ति उसी स्थान पर फिर से मिले और 15 हजार रुपए की मांग की, फिर भी ड्राइवर ने पुलिस को संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्रवीण ने और अन्य लोगों से बात की और पता चला कि हंसावास कलां निवासी एक व्यक्ति वाहन चालकों को डराकर और फर्जी चालान बनाकर वसूली(Recovery) करता हैं।

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने हासिल किया 2 दिन का रिमांड

11-12 अप्रैल की रात को वहीं व्यक्ति बाढ़ड़ा-लोहारू के बीच टोल पर खड़ा था और उसकी गाड़ी को रोका गया, लेकिन जब पुलिस की गाड़ी आई, तो वह भाग गया। प्रवीण ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि हंसावास कलां निवासी प्रवीण के रूप में पहचाना गया है। उसे अदालत में पेश किया गया है और उसे 2 दिन का रिमांड मिला है। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरें