चरखी दादरी में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें गांव बेरला में स्थित राजकीय स्कूल में छात्राओं की अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोटो और वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत प्रिंसिपल ने पुलिस को की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार राजकीय स्कूल के टॉयलेट एकांत में हैं और वहां के दीवार के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा छात्राओं का वीडियो बनाया गया। गांव के लोगों को घटना से काफी नाराजगी है। मामले के सम्बंध में स्कूल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने कोई ऐसा मामला नहीं देखा है और न ही किसी छात्रा ने इसकी शिकायत की है। इसके बावजूद पुलिस को शिकायत की गई है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र ने मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बाढ़ड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है और उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



