Screenshot 643

Rohtak : पुलिस और सफाई कर्मियों के बीच नोकझोंक, चेयरमैन एम वेंकटेशन से जा रहे थे मिलने

रोहतक हरियाणा

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन एम वेंकटेशन रोहतक पहुंचे है। यहां वह विकास भवन में कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहे हैं। वही बाहर ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। सफाई कर्मचारी उनसे मिलने पर अड़े हुए हैं। एम वेंकटेशन सफाई कर्मचारियों की कॉलोनी का निरीक्षण करेंगे। बाद में भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय उप-महाप्रबंधक, स्थानीय मुख्य डाकघर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों व सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं से भी बैठक करेंगे।

महम नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी वीरभान, नरेश, श्यामू, नीलम, सीमा व राजेश ने कहा कि 22 कर्मचारी डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। जो पिछले 6-7 सालों से काम करते हैं। जब भी टेंडर खत्म होता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाता है। जिसके कारण काफी समय तक बेरोजगार रहना पड़ता है और आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 15 कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर मर्ज किया गया है। जो पुराने काम कर रहे हैं, उन्हें दर्ज नहीं किया गया। उन्हें तुरंत दर्ज किया जाए।