Who will be the CM in Haryana now

Haryana में कौन होगा अगला CM : Manohar Lal और मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से दे सकते हैं इस्तीफा, Panipat, Ambala or Kurukshetra को मिल सकती है मुख्यमंत्री की कुर्सी

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा में भाजपा-जजपा का करीब साढ़े चार साल पुराना नाता आज टूटने को तैयार है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन को लेकर चल रही कवायद के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी के सभी विधायकों को चंडीगढ़ में तलब कर लिया है। सभी विधायकों की चंडीगढ़ में इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए 7 निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है। जल्द ही यह बैठक शुरू होने वाली है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से इस्तीफा दे सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पानीपत, अंबाला या कुरुक्षेत्र जिले को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में करनाल-पानीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया, अंबाला से प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज और कुरुक्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

सीएम 13

उधर चंडीगढ़ में होने जा रही बैठक में विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। इस बार जजपा को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। इस नए मंत्रिमंडल में जननायक जनता पार्टी को शामिल नहीं किया जा रहा है।

Whatsapp Channel Join

मोदी शाह1 1

माना जा रहा है कि भाजपा इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़वा सकती है। बैठक से पहले राजभवन में 1000 लोगों के लिए लंच की तैयारी चल रही है। निर्दलीय विधायक नैनपाल रावत और रणधीर सिंह गोलन सहित तमाम विधायक चंडीगढ़ पहुंचना शुरू हो गए हैं। विधायक नैनपाल रावत का कहना है कि वह पहले भी निर्दलीय विधायक के तौर पर सरकार के साथ थे और अब भी सरकार के साथ हैं

बैठक 3

रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की और उन्नति कर रहा है। हरियाणा में भाजपा 10 की 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। उन्होंने प्राइवेट गाड़ियों को मंगवाया है। राजभवन में पल-पल की स्थितियां बदलती नजर आ रही है। अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ को भाजपा ने ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। दोनों दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। दुष्यंत चौटाला अपने कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।

दुष्यंत 11 1

जननायक जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो दुष्यंत चौटाला के साथ नैना चौटाला, अनूप धानक, रामकरण काला और अमरजीत ढांडा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि जजपा के 5 विधायक दिल्ली और 5 अन्य विधायक चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकारी कारकेड वापस लौटा दिया है।