हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर स्थित गुप्तिसागर धाम में आज एक विशेष अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। CM नायब सैनी दोपहर करीब 2 बजे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी शामिल होंगे।
गुप्तिसागर धाम ट्रस्ट द्वारा यह सम्मान समारोह हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछले 10 दिनों में दूसरी बार गुप्तिसागर धाम पहुंच रहे हैं। इससे पहले 3 जनवरी को भी उन्होंने यहां पहुंचकर राष्ट्र संत डॉ. गुप्तिसागर गुरुदेव से आशीर्वाद लिया था।
कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ट्रस्ट के राष्ट्र संत, महायोगी उपाध्याय डॉ. गुप्तिसागर गुरुदेव से विशेष आशीर्वाद लेंगे। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।