CM Saini

LIVE : सरकार के 100 दिन पूरे होने पर CM Saini की प्रेस, बोले- हुड्डा भी घर में करते हैं हमारी तारीफ

हरियाणा चंडीगढ़ पंचकुला

LIVE : हरियाणा में BJP सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर CM Saini ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, श्रुति चौधरी और रणवीर गंगवा भी मौजूद रहे। सीएम ने इन 100 दिनों में किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हरियाणा की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी गई है।

सीएम सैनी ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में परिवारवाद और क्षेत्रवाद हावी था। युवाओं को लगता था कि नौकरी पढ़ाई से नहीं, नेताओं के दरबारों में चक्कर लगाने से मिलती है। गरीब लोग जमीन और गहने बेचकर नौकरी की उम्मीद करते थे, लेकिन उनकी उम्मीदें टूट जाती थीं। “हमारी सरकार ने इस भ्रांति को खत्म कर दिया है,” उन्होंने कहा।

CM Saini

किसानों के खातों में 368 करोड़ ट्रांसफर
सीएम ने बताया कि सरकार ने 100 दिनों में किसानों के खातों में 368 करोड़ रुपए रिलीज किए हैं। कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और किसानों की मदद करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं।

Whatsapp Channel Join

“डबल इंजन सरकार ने बदला हरियाणा”
सैनी ने जोर देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने हरियाणा को नॉन स्टॉप प्रगति के रास्ते पर डाल दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले बिना पैसे के तबादले संभव नहीं थे, लेकिन अब ट्रांसफर पॉलिसी के तहत कर्मचारी घर बैठे ही तबादला कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “95% कर्मचारी हमारी व्यवस्था से संतुष्ट हैं।”

सैनी ने हुड्‌डा पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सवाल किया कि वे कौन सी 24 फसलें हैं, जिनकी MSP पर खरीद हो रही है। सैनी ने कहा कि अगर हुड्‌डा को इन फसलों के बारे में जानकारी नहीं है, तो वह उन्हें सही जानकारी देने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने सूची में धान, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तूर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन, तिल, कपास, जौ, मसूर, सरसों, तोरिया, कोबरा, छिलका रहित नारियल, और जूट जैसी फसलों का नाम लिया।

सैनी ने कहा कि यदि हुड्‌डा को ये जानकारी नहीं है, तो वह उनसे कॉपी ले सकते हैं, क्योंकि उन्हें यह जानना चाहिए कि जब वे किसानों की भलाई की बात करते हैं, तो उन्हें सही आंकड़े और जानकारी होनी चाहिए।

क्या हैं वो वादे जो अभी बाकी हैं?

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान किया था, जिसमें 18 साल से ऊपर की हर महिला को 2100 रुपए प्रति माह दिए जाने हैं। साथ ही, विधानसभा चुनाव के लिए 2 लाख सरकारी नौकरियों की भी बात की गई थी। इन वादों को लेकर सैनी ने गणतंत्र दिवस पर ऐलान किया था कि पूरे 5 साल में 2 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

महत्वपूर्ण फैसले जो अब तक हुए

  1. 24 फसलों पर MSP की घोषणा: सरकार ने किसानों को 24 फसलों की MSP पर खरीद करने का ऐलान किया, जिससे फसलों की बिक्री में पारदर्शिता और किसानों को फायदा हुआ है।
  2. मुफ्त डायलिसिस सुविधा: हरियाणा पहला राज्य बना जहां सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मुफ्त की गई है। इस कदम से गंभीर किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिली है।
  3. महिलाओं के लिए सिलेंडर योजना: प्रदेश में हर घर गृहणी योजना के तहत 13 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। साथ ही, महिला कर्मचारियों को भी बड़ी सुविधा दी जा रही है।
  4. कृषि भूमि पट्‌टा विधेयक: सरकार ने विधानसभा में कृषि भूमि पट्टा विधेयक पास किया है, जिसके तहत भूमि मालिकों के अधिकारों को मजबूत किया गया है।
  5. अग्निवीरों और शहीद परिवारों को लाभ: सरकार ने अग्निवीरों के लिए 15% आरक्षण और शहीद के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
Screenshot 4007

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वादा किया था कि वे सरकार के 100 दिन पूरे होने पर रोडमैप पेश करेंगे, और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे की योजनाओं का खुलासा करेंगे।

अन्य खबरें