Haryana CM Naib Saini

CM SAINI का बड़ा बयान: “हरियाणा में किसान आंदोलन की जरूरत नहीं, कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया!”

हरियाणा कुरुक्षेत्र राजनीति

हरियाणा के CM SAINI ने बीड पिपली गांव में धन्यवादी दौरे के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा, “हरियाणा में किसान आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आंदोलन करना है तो वह पंजाब और कांग्रेस-शासित राज्यों में होना चाहिए, जहां किसानों को सच में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।”

कांग्रेस पर हमला: “झूठ और भ्रम फैलाने का खेल खत्म”

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा, “कांग्रेस का झूठा प्रचार और भ्रम फैलाने का खेल अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने किसानों को बरगलाने की कोशिश की कि MSP बंद हो जाएगी, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। आज हरियाणा में किसान संतुष्ट हैं, और सभी फसलें MSP पर खरीदी जा रही हैं।”

Screenshot 2742

“55 सालों का शोषण बनाम 10 साल का विकास”

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 55 साल तक महिलाओं, युवाओं, गरीबों, और किसानों का शोषण किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने 10 सालों में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराए हैं, यही वजह है कि जनता ने हमें तीसरी बार चुना।”

लाडवा के लिए विकास का तोहफा

Screenshot 2741

लाडवा विधानसभा क्षेत्र के दौरे में सीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 20 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कर रहे हैं। जो लोग चंडीगढ़ नहीं पहुंच सकते, उनकी समस्याएं हल करने के लिए हम खुद गांवों में जा रहे हैं।”

अन्य खबरें