गांव पसीना कला थाना सैक्टर 29 पानीपत में स्थित हैफेड द्वारा हायर किए गए पी.ई.जी. गोदाम में स्टॉक किए गए गेंहू के रखरखाव मे की जा रही अनियमितताओं व स्टॉक के अनुसार गेंहू की उपलब्धता कम होने की गुप्त सूचना पर निरीक्षक बलीराम मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल मय स्टाफ व हैफेड मैनेजर प्रवीन कुमार की टीम ने भौतिक निरीक्षण किया। हैफेड गोदाम पर कौशल कर्मचारी धर्मबीर गार्ड व नरेश व राजेश डस्ट ऑपरेटर हाजिर मिले। जिनको टीम का परिचय करवाकर इस गोदाम का भौतिक निरीक्षण शुरू किया गया।
भौतिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस हैफेड गोदाम में 30-06-2023 तक कुल 71077 गेंहू के कटटो का स्टॉक किया गया था। जिनमें से 20-09-2023 तक 66079 गेंहू के कटटे गोदाम से रिकार्ड के मुताबिक डिस्पैच होने पाए गए। इस समय गोदाम में कुल 5068 गेंहू कटटा मौका पर रैक में लगे पाए गए। जिनका रख रखाव ठीक प्रकार से होना पाया गया। मौका पर गेंहू के कट्टों का वजन करवाकर देखा गया, जो गेंहू कट्टा का वजन भर्ती अनुसार पाया गया।
गोदाम में फायर सिस्टम दुरूस्त हालत में पाया
गोदाम पर कुल 6 कर्मचारी कौशल रोजगार के तहत लगे हुए मिए जो तीन कर्मचारी दिन व तीन कर्मचारी रात में डयूटी करते है। चैक करने पर गोदाम में फायर फाईटिंग सिस्टम दुरूस्त हालत में पाया गया, परन्तु गोदाम में सफाई की व्यवस्था ठीक नही पाई गई। उपरोक्त भौतिक निरीक्षण बारे थाना सैक्टर 29 पानीपत में शिकायत 25 सितम्बर 2023 दर्ज कराई गई।