cobra snake

फतेहाबाद में सारी रात व्यकित के साथ बिस्तर पर सोता रहा कोबरा नाग

फतेहाबाद हरियाणा

हरियाणा फतेहाबाद के भट्टू गांव में बीती रात एक ग्रामीण के साथ बड़ी घटना होने से टल गई। दरअसल एक कोबरा नाग पूरी रात एक व्यक्ति के साथ उसके बिस्तर में लेटा रहा। कोई हरकत न होने के कारण नाग ने उसे काटा नहीं। सुबह बिस्तर में कोबरा के होने का पता चला हड़कंप मच गया। इसके बाद स्नेकमैन पवन जोगपाल की टीम को बुलाया गया। कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार भट्टू दुनीराम सुथार जब रात को अपने बिस्तर में लेटे तो उन्हें बिस्तर में फुंकार सुनाई दी। उन्होंने बिस्तर के आसपास बिल्ली जैसे जानवर होने की बात सोचकर इस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह जब वे उठने लगे तो देखा कि उनके कंबल में काले रंग का कोबरा सांप भी लेटा हुआ था।

इस पर उन्होंने परिजनों को बताया तो सभी हैरान रह गए कि सारी रात उनके साथ एक कोबरा सांप लेटा हुआ था। उन्होंने तुरंत सांप के ऊपर कंबल डाल दिया, ताकि वह घर में इधर उधर न जाए। बाद में स्नेक मैन पवन जोगपाल मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों रात के समय ठंड पड़ रही है तो सांप भी गर्म जगहों की तलाश में रहते हैं। इसलिए वह बिस्तर में आकर लेट गया होगा।

Whatsapp Channel Join