ROAD ACCIDENT

Fatehabad में सड़क हादसा: मां-बेटे की मौत

फतेहाबाद

हरियाणा के Fatehabad जिले के गांव खाराखेड़ी के पास बीती रात एक दुखद सड़क हादसा हो गया। इसमें हिसार के अग्रोहा निवासी विनोद और उसकी मां की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, विनोद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वार्डबॉय के रूप में कार्यरत था। बुधवार रात, विनोद अपनी मां के साथ खाराखेड़ी के पास अपने खेत में पानी लगाकर बाइक से वापिस अग्रोहा अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलने पर बड़ोपल चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। बड़ोपल पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें