ठंड

नए साल पर Haryana में ठंड का कहर, 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, ट्रेने हुई प्रभावित

हरियाणा

नए साल के पहले दिन Haryana में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है और तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तापमान में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है, जिनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, चरखी-दादरी, भिवानी, महेन्द्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी और पलवल शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 4 और 5 जनवरी को बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ने का अनुमान है।

ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी गंभीर समस्या बनता जा रहा है। चरखी दादरी का AQI 198, फरीदाबाद का 156, गुरुग्राम का 138, रोहतक का 130 और पंचकूला का 117 तक पहुंच गया है, जो और बढ़ने की संभावना है। कोहरे के कारण 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 19 अन्य ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

अन्य खबरें