PN 1 14

Faridabad में हवन-यज्ञ के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव का रंगारंग आगाज

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad के सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में जिला स्तरीय गीता महोत्वस का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों  तथा  सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है।

PN 1 5

विधायक सतीश फागना ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है। यह कठिन से कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में ढाल लें,  तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव  मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गीता कोई किताब या ग्रंथ नहीं है। हृदय में उतर जाने वाला अमृत है जो भगवान श्रीकृष्ण की वाणी से निकला और वेदव्यास ने इसकी रचना की। गीता धर्म के साथ-साथ कर्म करने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। गीता बताती है कि इस धरती पर हम प्रत्येक मनुष्य किसी विशेष कारण से आए हैं और अपने धर्म को निभाते हुए कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। यह बात युवा वर्ग को जरूर समझनी चाहिए।

Whatsapp Channel Join

PN 1 15

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने  कहा कि आज पूरी हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गीता हमें जीना सिखाती है। हम किस तरह से अपना जीवन जिएंगे यह गीता हमें बताती है और गीता के भाव से मनुष्य अपने व्यक्तित्व का निर्माण करता है। हमारा भारतवर्ष बहुत महान देश है। यहां सनातन पद्धति सनातन संस्कृति है जो न केवल सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व इसकी ओर आकर्षित है।

गीता महोत्सव में विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया ने गीता थीम सहित सामाजिक समरसता का संदेश देते लोक गीतों से महोत्सव को शोभायमान किया। प्रवक्ता डॉ. सुप्रिया ढांडा ने मंच संचालन किया। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एडीसी साहिल गुप्ता,  एसडीएम बड़खल अमित मान,  एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज,  नगर निगम ग्रेटर की संयुक्त आयुक्त द्विजा सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

अन्य खबरें

विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की विशेष पहल: फरीदाबाद की स्प्रिंग वैली और मांगर बनी को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित करने की दिशा में सर्वेक्षण, इको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की विशेष पहल: फरीदाबाद की स्प्रिंग वैली और मांगर बनी को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित करने की दिशा में सर्वेक्षण, इको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा