Nayab Saini

अच्छे कामों का विरोध करना कांग्रेस की आदत: Nayab Saini

हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini ने संसद में पेश किए गए “वन नेशन-वन इलेक्शन” बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने से समय और धन की बचत होगी, साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री ने यह बयान पिंजौर में जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र में 25 गिद्धों को खुले में छोड़ने के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और वन्य जीव मंत्री राव नरवीर सिंह भी मौजूद थे। साथ ही नायाब सैनी ने कहा कि अच्छे कामों का विरोध करना कांग्रेस का आदत है।

कांग्रेस और आप पर किसान हित के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर किसान हित के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 55 वर्षों तक राज किया लेकिन किसानों के लिए कोई बड़ा फैसला नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में किसानों के प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं।

हरियाणा सरकार का किसान हित में लगातार काम करने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% फसल की खरीद सुनिश्चित की जा रही है। भावांतर योजना के तहत सब्जी किसानों को लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना के तहत सब्सिडी दी जा रही है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी गई है। किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2022 में यूरिया और डीएपी के दाम बढ़ने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें नियंत्रित कर किसानों को सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराई।

पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा के किसानों की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा के किसानों की प्रशंसा की और बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस पहल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की लागत को कम करना और उन्हें अधिक लाभ प्रदान करना है।

अन्य खबरें