हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत रखने में बिल्कुल फेल हो गई है और जो जनाधार कांग्रेस पार्टी को मिला था, वह कहीं न कहीं डांवाडोल हो रहा है।
यह बात सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वहीं सुनीता दुग्गल ने कहा कि अब हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेवारी बनती है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करें। साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह सिरसा लोकसभा सीट से ही दोबारा चुनाव लड़े, बाकी जो संगठन का आदेश होगा, वह सर्वोपरि होगा।

वही हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से मिलने वाली चुनौती के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है। सुनीता दुग्गल ने कहा कि जो चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तवर थे, वे आप पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी को छोड़ चुके हैं। सुनीता दुग्गल ने कहा आज जहां तक कांग्रेस का सवाल है, तो उनका तो हरियाणा में अभी तक संगठन भी तैयार नहीं है जबकि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।



