Screenshot 593

Kurukshetra के Theme Park थानेसर में Ravana के पुतले को इस बार जलाया जाएगा Remote Control के जरिये

कुरुक्षेत्र हरियाणा

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के थीम पार्क थानेसर में रावण के पुतले को इस बार रिमोट कंट्रोल के जरिये जलाया जाएगा। इसके लिए दशहरा कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। दशहरा उत्सव में 65 फुट के रावण का पुतला जहां आकर्षण का केंद्र रहेगा तो वहीं 55 फुट का कुंभकरण और 45 फुट के मेघनाथ का पुतला भी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा।

वहीं दशहरा उत्सव में जलाने के लिए तैयार की जा रही सोने की लंका भी लोगों को खूब आकर्षित करेगी, जिसे भगवान राम द्वारा जलाया जाएगा। दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए दो मंच बनाए गए है। उत्सव के दौरान जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कई झांकियां निकाली जाएंगी तो वहीं राधा-कृष्ण का नृत्य भी चर्चा का विषय रहेगा। इसके अलावा आसमान में होने वाली भव्य आतिशबाजी का आनंद भी दर्शक उठा सकेंगे। दशहरा उत्सव के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को उत्तर प्रदेश की कारीगरों की ओर से तैयार किया गया है। , जो कि दिन रात मेहनत कर इन पुतलों को अंतिम रूप आज दिया है।

Whatsapp Channel Join