congress or unke sehyogi gathbandhan india per kabinet mantri kanwarpal gujjar ne jamkar sadha nishana

Congress और उनके सहयोगी गठबंधन इंडिया पर कैबिनेट मंत्री Kanwarpal gujjar ने जमकर साधा निशाना

पंचकुला राजनीति हरियाणा

एक देश एक चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक देश एक चुनाव पर बनी कमेटी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एक ही समय पर पूरे देश में चुनाव होते हैं, तो उससे कई लाभ होंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस और उनके सहयोगी गठबंधन इंडिया पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का खुद पर कंट्रोल नहीं है, तो दूसरों को साथ लेकर कैसे चलेंगे। इनका विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है, जबकि जनता का विजन उनको सत्ता पर बनाए रखना है।

एक देश एक चुनाव पर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा प्रयास है और देश में अगर यह सुधार होगा, तो बहुत अच्छा रहेगा। देश की आजादी के बाद बहुत लंबे समय तक ऐसा रहा है कि पूरे देश का चुनाव एक समय में होता रहा है। लेकिन बीच में कई परिस्थितिया ऐसी हुई कि एक पार्टी को बहुमत भी नहीं मिला। राज्यों में भी इसी प्रकार से कई जगह दल बदल की वजह से सरकारें चली गई कही पर बीच में चुनाव रह गए, कहीं पर राज्यपाल शासन रहा और जो एकरूपता होनी चाहिए थी वो नही रही, लेकिन अभी प्रधानमंत्री ने कहा है एक देश- एक चुनाव इसके लिए उन्होंने कमेटी भी गठित की है, जो संभावनाओं पर विचार करेगी। इससे पूर्व भी लोगों ने इस पर लेख लिखे।

जनता 5 साल तक सरकार की कारगुजारी को देखेगी

Whatsapp Channel Join

मेरी व्यक्तिगत राय है कि इससे देश को लाभ होगा। चुनाव एक बार हो गया सरकार क्या करती है, वह दिखाई देना चाहिए। बार-बार चुनाव होगा देश की प्रगति के लिए अच्छा नहीं है। कभी किसी राज्य में चुनाव कभी किसी राज्य में चुनाव फिर आचार संहिता लगना और उससे काम रुकना यह अच्छा नहीं है। एक बार जब चुनाव होगा, तो जनता 5 साल तक सरकार की कारगुजारी को देखेगी। आप बीच में किसी चुनाव में किसी को बहका नही सकते। सरकार ने क्या किया क्या नहीं उस पर पूरा ध्यान होगा, यह बहुत जरूरी है, अगर ऐसा होता है, तो बहुत अच्छा है।

केवल अपने स्वार्थ के लिए इकठ्ठे हुए

कांग्रेस और उनके सहयोगी गठबंधन इंडिया पर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री बोले कि मुझे नही लगता यह गठबंधन चल पाएगा। इनका कोई विजन नहीं है, यह केवल अपने स्वार्थ के लिए इकठ्ठे हुए है। इनका केवल एक ही टारगेट है कि किसी तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना और नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलना मुझे नहीं लगता कि देश में कोई भी उनके संगठन को मान्यता देगा। यह किसी के नेतृत्व में काम नहीं कर सकते। नेतृत्व को लेकर उनके काफी झगड़ा होंगे। उन्होंने कहा कि यह 2024 में भी कुछ नही कर पाएंगे, क्योंकि देश की जनता बहुत जागरुक है। जनता चाहती है कि विकास होना चाहिए और देश को शक्तिशाली बनना चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व 2027 में भारत अर्थव्यवस्था में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

कांग्रेस पार्टी में नहीं एकजुटता

एनडीए के सहयोगी दलों और इंडिया गठबंधन को किस तरह देखते है। इस सवाल पर कैबिनेट मंत्री बोले कि कांग्रेस पार्टी में एकजुटता नही है। एक कांग्रेस में ही कई कांग्रेस है। हरियाणा में एक नेता की अलग कांग्रेस है और तीन नेताओं की अलग कांग्रेस है। अन्य नेताओं की अलग कांग्रेस है। कांग्रेस का खुद पर ही नियंत्रण नही है, तो सबको साथ लेकर कैसे चल सकते है।