Charkhi Dadri

Charkhi Dadri में मतगणना जारी: भाजपा आगे

चरखी दादरी विधानसभा चुनाव हरियाणा

Charkhi Dadri जिले की 2 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। दादरी विधानसभा के लिए जनता कॉलेज और बाढड़ा विधानसभा के लिए जेडीकेडीईएस स्कूल में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। दादरी से भाजपा के सुनील सांगवान और कांग्रेस की मनीषा सांगवान आमने-सामने हैं। बाढड़ा से भाजपा के उमेद सिंह पातुवास और कांग्रेस के सोमवीर सिंह श्योराण में मुकाबला है।

  • दादरी विधानसभा: नौवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के सुनील सांगवान 4,682 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है।
  • बाढड़ा विधानसभा: सातवें राउंड में भाजपा के उमेद सिंह 3,656 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हैं।
  • दादरी सीट: छठे राउंड में भाजपा के सुनील सांगवान आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस की मनीषा सांगवान दूसरे स्थान पर हैं।
  • बाढड़ा सीट: छठे राउंड में भाजपा के उमेद सिंह 4,292 वोटों से आगे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
  • दादरी सीट: पांचवें राउंड में भाजपा के सुनील सांगवान 3,091 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • दादरी सीट: चौथे राउंड में भाजपा के सुनील सांगवान 5,788 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस की मनीषा पीछे हैं।
  • बाढड़ा सीट: चौथे राउंड में भाजपा के उमेद सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के सोमवीर सिंह पीछे हैं।

अन्य खबरें..