दिल्ली पुलिस और नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल की हत्या कर फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश इतना ही नहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातों में भी शामिल रहा। बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया था। फिलहाल बदमाश का नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज जल रहा है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में वांछित अपराधी स्पेशल सेल और हरियाणा की नूंह पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में घायल हो गया। घायल अपराधी का नाम शाकिर बताया जा रहा है। नूंह जिले के तावडू खंड के शिकारपुर गांव के शाकिर की पुलिस करीब 10 साल से तलाश कर रही थी। शाकिर ने 10 साल पहले दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल यशपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। अब तक चार बार मुठभेड़ों के दौरान पुलिस पर गोलीबारी कर चुका है। दिल्ली के दो केसों में पीओ घोषित है। अपने ही इलाके के पूर्व विधायक शाहिदा खां के घर पर अंधाधुध गोलीबारी करने और डकैती डालने पर भी मुक्दमा चल रहा है। इतना ही नहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातों में भी शामिल रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस और नूंह सीआईए पुलिस ने शाकिर की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की और मंगलवार सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया गया।
