मिड्‌ढा

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष पहुंचे रोहतक, मर्यादित भाषा का प्रयोग करें विधायक- कृष्ण मिड्‌ढा

हरियाणा रोहतक

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्‌ढा शनिवार यानी आज रोहतक पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कृष्ण मिड्‌ढा ने 13 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि प्रयास रहेगा कि मर्यादित रूप से विधानसभा चले। सभी विधायक भी विधानसभा में मर्यादित भाषा का प्रयोग करें, ताकि सदन बेहतर तरीके से चल पाए।

उन्होंने कहा कि इस बार करीब 40 नए विधायक चुनकर आए हैं। उनको समय दिया जाएगा, क्योंकि उनकी समय की मांग है कि समय बढ़ाया जाए। ताकि वे अपनी विधानसभा की बात रख सके और इस पर ध्यान दिया जाएगा।

मिड्‌ढा ने कहा कि सभी विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र की मांग रखें। पिछली भाजपा सरकार में भी पक्ष-विपक्ष दोनों विधायकों को उचित समय दिया गया। सभी का समाधान देखा गया और जो काम रखे गए उन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। चाहे विधायक पक्ष का हो या विपक्ष का।

Whatsapp Channel Join

विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्‌ढा ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का काम सिर्फ मंथन करना ही रह गया है। अगले 5 साल भी वह मंथन करती रह जाएगी। क्योंकि प्रदेश की जनता ने काम पर मोहर लगाकर सरकार बनाई है। विपक्ष का मजबूत होना अच्छी बात है, हमें और भी अच्छा अवसर मिलेगा।

अन्य खबरें…