Double attack of cold

Haryana में ठंड का डबल अटैक, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

हरियाणा पलवल पानीपत सोनीपत

Haryana के 5 जिलों में बुधवार सुबह धुंध छाई रही। पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला के निवासियों ने घने कोहरे के बीच ठिठुरती सुबह का सामना किया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ इलाकों में धूप निकल आई, लेकिन ठंड की मार कम नहीं हुई।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड के डबल अटैक का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में घना कोहरा छाने और कोल्ड वेव चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट देखी गई। यमुनानगर को छोड़कर राज्य के 21 जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। हिसार और जींद में शिमला जैसी ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खनौरी बॉर्डर पर यह तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है।

Whatsapp Channel Join

cold wave
cold wave

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और पहाड़ी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के चलते रात का तापमान और गिरेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

“राहत की उम्मीद नहीं – 13 जनवरी के बाद भी ठंड से पीछा छूटना मुश्किल”

cold wave alert
cold wave alert

13 जनवरी से फिर मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जनता को अभी और ठिठुरने के लिए तैयार रहना होगा।

अन्य खबरें