Dr. Satish Khola

डॉ. सतीश खोला बने HPPA के स्टेट कोऑर्डिनेटर

राजनीति हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉ. सतीश खोला को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें हरियाणा परिवार पहचान पत्र ऑथोरिटी (HPPA) का स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में, खोला पब्लिक फीडबैक और मॉनिटरिंग के साथ-साथ सरकार की सभी डिजिटल सेवाओं की निगरानी भी करेंगे।

डॉ. सतीश खोला ने स्वयं हरियाणा सरकार द्वारा जारी पत्र की पुष्टि की है। यह नियुक्ति नायब सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बड़ी नियुक्ति है। खोला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पहले से भी बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करेंगे।

कार्यकाल की अवधि

खोला का यह कार्यकाल दो साल का होगा, लेकिन इसे आगे बढ़ाने की संभावना भी है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें फैमिली आईडी की जिम्मेदारी दी गई थी, तब लोगों की शिकायतें अधिक थीं, लेकिन चुनाव के समय विपक्ष इस मुद्दे को नहीं उठा पाया, क्योंकि कई लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला।

डिजिटल सेवाओं की मॉनिटरिंग

डॉ. खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार वह सरकार की डिजिटल सेवाओं की भी मॉनिटरिंग करेंगे। हरियाणा परिवार पहचान पत्र ऑथोरिटी के मुखिया मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं हैं, और खोला की रिपोर्टिंग सीधे मुख्यमंत्री को होगी।

अन्य खबरें