PN 5 scaled

Faridabad: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के 6 नागरिक बने भारतीय, जिलाधीश ने दिलाई संविधान की अनुपालना की शपथ

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले छह लोगों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। इनमें पांच नागरिक अफगानिस्तान और एक नागरिक पाकिस्तान से हैं। उन्होंने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ लेकर भारतीय नागरिक बनने का गौरव हासिल किया।

शपथ लेने वालों में अफगानिस्तान से रूविल देवी, नीलम, साधना देवी, राजेश कुमार और जोगिंदर सिंह, जबकि पाकिस्तान से कमला देवी शामिल हैं। जिलाधीश ने नागरिकता मिलने पर उन्हें बधाई दी और सुखद भविष्य की कामना की। जिलाधीश ने नागरिकता प्राप्त करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने और देश की एकता और अखंडता के लिए योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। भारतीय नागरिक बनने के साथ, सभी का दायित्व है कि वे देश की प्रगति और स्थिरता में अपना योगदान दें। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें