8 Kavadias got electrocuted

Breaking News : करंट की चपेट में आए 8 कावड़िये, 1 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल!

फरीदाबाद

Breaking News : हरियाणा के फरीदाबाद के गांव तिगांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां कावड़ लेने जाने की तैयारी में जुटे आठ कावड़िये करंट की चपेट में आ गए। जिनमे से एक कावड़िये की मौत हो गई। जबकि सात गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा बल्लभगढ़ से कैंटर में डीजे लगवा कर वापस अपने गांव लौटते वक्त हुआ है।

मृतक का नाम नितिन बताया जा रहा है जो कि गांव तिगांव का ही रहने वाला था। यह हादसा उस समय हुआ जब कावड़ के लिए जाने के लिए सेक्टर 2 से डीजे सेट करके अपने आईसर कैंटर को तिगांव गांव में लेकर आ रहे थे। ऐसे में सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनकी गाड़ी शिव कॉलेज के सामने ऊपर से जा रहे हाई वोल्टेज के तारों से टकरा गई जिसके चलते पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया। उस समय गाड़ी में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे।

ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बची अन्य की जान

Whatsapp Channel Join

चश्मददीद लोगों के अनुसार ड्राइवर की सूझबूझ के कारण अन्य साथियों की जान बच गई, क्योंकि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी को बैक करके हाई टेंशन तार से दूर कर लिया जिसकी वजह से अन्य साथियों की जान बच गई। वरना इस हादसे में सभी लोगों की जान जा सकती थी क्योंकि करंट इतना तेज था कि गाड़ी के टायर तक भी जल गए।
हाल फिलहाल गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों का तिगांव के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

कावड़ियों के साथी सुमित ने बताया कि वह मौके पर ही था जब यह हादसा हुआ। वह भी अपने साथियों के साथ कावड़ लेने जा रहा था लेकिन ऐसे में हाई टेंशन तार नीचे होने के कारण गाड़ी से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हो गया। ऐसे में उन्होंने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के कारण अन्य साथियों की जान बचपाई।

अन्य खबरें