दंगाइयों पर बाबा का बुलडोजर चलाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सामाजिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद

हरियाणा में धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों आज नूह हिंसा के खिलाफ बल्लभगढ़ में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि अब हरियाणा में भी बाबा का बुलडोजर चलना चाहिए। साथ ही संगठन के लोगों मांग की है कि जिन लोगों ने ब्रजमंडल यात्रा हमला किया उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

यात्रा पर हमला करने वाले दोषियों पर देशद्रोह के मुकदमे की मांग

मेवात की हिंसा के बाद उपद्रवियों पर कार्रवाई को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम बल्लभगढ़ एसडीएम को सभी धार्मिक संगठन के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर नूंह, मेवात में बाबा का बुलडोजर चलाने की मांग की है।

Whatsapp Channel Join

साथ ही संगठन के लोगों ने कहा कि जिन्होंने उपद्रव मचाया और ब्रज मंडल यात्रा पर हमला किया उन पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

यात्रा में हिंसा उपद्रवियों की साजिश

ज्ञापन सौंपने वाले लोगों का कहना है कि यह सोची समझी साजिश थी और साजिश के तहत ब्रजमंडल यात्रा पर हमला किया गया था। ब्रज मंडल यात्रा में सभी लोग हर बार बड़ी शांतिपूर्ण तरीके से महादेव के मंदिर पर जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ परंतु इस बार उपद्रवी पूरा मन बना कर बैठे हुए थे और जैसे ही ब्रजमंडल यात्रा मेवात पहुंची उपद्रवियों ने हमला बोल दिया।

यात्रा में शामिल लोगों पर पत्थर, गोली सब चीजों का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ सरकार प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनका मानना है कि जब तक मेवात में बाबा का बुलडोजर नहीं चलेगा तब तक उपद्रवियों में प्रशासन का डर नहीं बैठेगा।।