arrest

Faridabad : आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले 5 आरोपी काबू, 41,500 रुपये, 3 लैपटॉप, 2 एलईडी टीवी व 24 मोबाईल बरामद

फरीदाबाद

हरियाणा के Faridabad में राजस्थान-लखनऊ आईपीएल मैच में सट्टा लगाने व लगवाने वाले 5 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 41,500/-रु नगद,3 लैपटॉप, 2 एलईडी टीवी, 24 मोबाईल और एक वाई-फॉई बरामद किए गए है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मुकदमें में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में पुनित(31) निवासी सेक्टर-17, चरनजीत(48) निवासी सेक्टर-85, हितेश(36) निवासी एनआईटी 1 नम्बर, दिलीप(48) निवासी एनआईटी 5 नम्बर और रोविन(32) निवासी एनआईटी-1 के रहने वाले है। अपराध शाखा टीम ने आरोपियो को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 85 पुनित के किराए के मकान से काबू किया है।

आरोपियो से मौके पर 41,500/-रु नगद,3 लैपटॉप, 2 एलईडी टीवी, 24 मोबाईल और एक वाई-फॉई बरामद किए गए है। आरोपियो के खिलाफ थाना बीपीटीपी में जुआ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि सभी दोस्त है जो पहले एनआईटी में ही रहते थे। आरोपी पैसों के लालच में आकर सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। आरोपी पहले छोटे- छोटे सट्टे लगाते थे। आरोपियो को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Whatsapp Channel Join