ट्रेनर और प्रोसेसर सरवर खरीदने वाले 2 दुकानदार सहित 3 आरोपियों को आईएमटी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद

पॉलीटेक्नीक सेंटर नीमका कार्यरत हार्डवेयर ट्रेन ने सेन्टर से 139 कम्प्यूटर के प्रोसेसर चोरी कर नेहरू प्लेस में बेचे, पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोरी करने वाला ट्रेनर और प्रोसेसर सरवर खरीदने वाले 2 दुकानदार सहित 3 आरोपियों को आईएमटी पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों से 47 कंप्यूटर प्रोसेसर बरामद किए।

पुलिस की टीम ने बताया कि मुख्य आरोपी आफताब आलम से 10 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान 38 कम्पूटर प्रोसेसर और 89 हजार रुपए नगद बरामद किए है। मुख्य आरोपी आफताब आलम पिछले 2 साल से कम्प्युटर हार्डवेयर शिक्षक के तौर पर नौकरी कर रहा था।

पिछले 2 साल से नौकरी कर रहा था आरोपी

Whatsapp Channel Join

टीम ने गिरफ्तार आरोपियो में आफताब आलम, मुकेश और सुधीर का नाम शामिल है। तीनों आरोपी मूल रुप से बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। आरोपी ने बीटेक नोएडा से की थी और वर्तमान में पॉलिटिक्स सेंटर में प्राइवेट तौर पर पिछले 2 साल से नौकरी कर रहा था। आरोपी मुकेश दिल्ली की जेजे कॉलोनी का रहने वाला तथा आरोपी सुधीर को बिहार के चम्पारण जिले से गिरफ्तार किया गया है।

कम्प्यूटरों में नहीं मिले प्रोसेसर

पॉलिटेक्नीक कॉलेज के कम्प्यूटर लेब इंचार्ज ने पुलिस चौकी आईएमटी में कम्प्यूटर प्रोसेसर चोरी की शिकायत दी। जिसमें लेब इंचार्ज ने बताया कि कम्प्यूटरो को नए बैच के लिए तैयार किया गया, जिनको चैक करने पर पता चला कि कम्प्यूटरो में प्रोसेसर नही है। थाना सदर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी आफताब आलम को आईएमटी एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के 07 अगस्त को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान 38 कम्पूटर प्रोसेसर और 89 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

नेहरू प्लेस के दुकानदारों को बेचा प्रोसेसर
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कम्पूटर प्रोसेसर को दिल्ली के नेहरु प्लेस के मुकेश और सुधीर की दुकान पर बेचा है। पुलिस टीम एएसआई सुंदर, रंधीर, प्रवीन, अकिंत, एसपीओ घर्मबीर, देशराज ने आरोपी मुकेश को दिल्ली की जेजे कॉलोनी से 13 अगस्त को गिरफ्तार कर, 9 कम्पूटर प्रोसेसर बरामद किए, जिसे 14 अगस्त को जेल भेज दिया गया था तथा आरोपी सुधीर को 14 अगस्त को बिहार के चम्पारण जिले से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

कर्जा चुकाने के लिए दिया चोरी की वारदात को अंजाम

शुक्रवार को आरोपी को फरीदाबाद लाया गया है। आरोपी सुधीर से 70 कम्पूटर प्रोसेसर बरामद करने है। आरोपी को अदालत में पेश कर कम्पूटर प्रोसेसर बरामदगी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी आफताब ने 22 कम्प्यूटर प्रोसेसर को अलग अलग ग्राहको को 3500-3500 रूपये में बेच दिया था। मुख्य आरोपी आफताब पिछले 2-3 महिने से पॉलीटेक्नीक कॉलेज से 1-2 कम्पूटर प्रोसेसर चोरी करके ले जाता था। आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।