PN 3 3 scaled

Faridabad: तिगांव क्षेत्र को मिला विकास का तोहफा: मंत्री राजेश नागर ने 8 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ

हरियाणा फरीदाबाद

Faridabad हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नववर्ष के अवसर पर तिगांव क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने तिगांव से वाया बदरौला, कोराली, अटाली तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क की कुल लागत 8 करोड़ रुपये है  और यह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस मौके पर मंत्री नागर ने बताया कि यह सड़क तिगांव, बदरौला, कोराली, अटाली के अलावा केएमपी और नोएडा जाने वाले लोगों के लिए सुगम और सुविधाजनक होगी। सड़क निर्माण से यात्रा का समय कम होगा। जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शिता, ईमानदारी और नेक नीतियों के साथ प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें सरपंच वेद प्रकाश अधाना, विक्रम प्रताप नागर, कैप्टन गिरधारी, धर्म सिंह, शशि नागर, महेश नागर, अनिल पराशर, मनोज नागर, ईश्वर अधाना, वीरपाल जैलदार, कृष्ण पहलवान, बलजीत नागर आदि मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें