भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र के पीपली में भारतीय किसान योजना एक बड़ी रैली करने जा रहा है। जिसका न्योता किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी हर जिले जाकर दे रहे है।
23 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन कुरुक्षेत्र के पीपली में एक बड़ी रैली कर रहा है। इस रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता गुरनाम चढूनी हर जिले में जाकर न्योता ही नहीं दे रहे हैं बल्कि किसान सभाएं कर उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम चढूनी यमुनानगर जिले के गांव पंजेटों में पहुंचे।
पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान नेता भी होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि इस रैली में सिर्फ हरियाणा नहीं बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान भी शिरकत करेंगे। गुरनाम सिंह ने कहा कि इस साल में न सिर्फ किसान शामिल होंगे बल्कि मजदूर और व्यापारी वर्ग भी शामिल होगा। यह रैली सभी रेलियों का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। उन्होंने बीजेपी सरकार ने जनता को कारपोरेट की कठपुतली बना दिया है जिससे निजात पाना बहुत जरूरी है।