Farmers' gathering at Datasinghwala border

JIND : दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों का जमावाड़ा, 11 बजे दिल्ली कूच का ऐलान

जींद बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जीदं जिले में दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है। सरकार से बातचीत पर कोई नतीजा न निकलने पर किसान बुधवार को दिल्ली कूच करने के लिए पूरी तरह से तैयारी में है। हालात को तनावपूर्ण बनते देख हरियाणा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की ओर से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसानों द्वारा उठाए जा रहे हर कदम पर पुलिस नजर जमाए हुए है। किसानों ने आज जींद-पटियाला हाइवे पर उचाना में भी पक्का मोर्चा शुरु कर दिया है। साथ ही किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वे बुधवार को 11 बजे दिल्ली की ओर कूच करेंगे। हरियाणा के किसानों ने पंजाब के किसानों को हर तरह की मदद व समर्थन का ऐलान किया है। खटकड़ टोल प्लाजा को भी वाहनों के लिए फ्री किया जा चुका है।

आज 0

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में तहसील के सामने आज पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। किसान नेता आजाद पालवां ने बताया कि शाम 4 बजे से नेशनल हाइवे पर साइड में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा जो दिन-रात चलेगा। उनकी मांग है कि प्रशासन द्वारा जो बैरिकेडिंग लगा कर सड़कों को ब्लाक किया गया है, उन्हें तुरंत खोला जाए, इंटरनेट सेवा को बहाल की जाए, गिरफ्तार किए गए किसान नेता रिहा किए जाएं।

पुलिस बल व सुरक्षा बल के जवान तैनात

Whatsapp Channel Join

कूच 4

बार्डर के अलावा उझाना व नरवाना की सिरसा ब्रांच नहर पर भी बैरिकेडिंग करके भारी संख्या में पुलिस बल व सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। इससे पहले 13 और 14 फरवरी को किसानों ने जब बार्डर से आगे बढने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढने नहीं दिया था और आंसू गैस के गोल छोड़ कर तथा प्लास्टिक की गोलियां दाग कर किसानों को पंजाब की सीमा में ही रहने के लिए मजबूर किया था। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच संघर्ष भी हुआ था और कई पुलिस के जवान व किसान इस संघर्ष में घायल हो गए थे। उसके बाद पिछले 6 दिनों से बार्डर पर हालात सामान्य बने हुए थे और पंजाब की सीमा में ही किसान इक्टठा होकर बैठे थे। किसान नेताओं के अगले आदेश की इंतजार कर रहे थे। अब किसान नेताओं ने बुधवार को दिल्ली कूच करने के आदेश दिए हैं जिस पर एक बार फिर बार्डर पर किसान व पुलिस प्रशासन आमने-सामने होंगे।

कूच 3 1

मंगलवार को भी लगाए सरकार के खिलाफ नारे

किसान आंदोलन के चलते पिछले आठ दिन से दातासिंह वाला बार्डर पर पंजाब की तरफ रोक रखे किसानों ने छठे दिन भी नारेबाजी को जारी रखा। कुछ युवओं ने सील बार्डर की तरफ पत्थर भी फैंके। पुलिस द्वारा वार्निंग दिए जाने पर वे शांत हो गए और वापस लौट गए। मंगलवार को छठे दिन भी शांति भरा माहौल रहा। पंजाब की तरफ से किसानों ने खेती हो या बेटी हो, खुद को बचाना होगा, सरकार के पास बैठे लोगों के पास ना खेती है और ना बेटी, का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की। वहीं किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया तो पुलिस चौकसी को ओर बढ़ा दिया।