किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी संगठन ने भी अब किसान आंदोलन में भाग लेना शुरू कर दिया। जिसके चलते आज जहां पूरे हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला, वहीं भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन के किसानों ने शनिवार को यमुनानगर में भी ट्रैक्टर मार्च निकाल रोष प्रदर्शन किया।
किसानों ने आज जहां पूरे हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो वही यमुनानगर में भी हजारों की संख्या में किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर चला कर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से किसानों पर आंसू गैस के गोले और गोलियां चलाई गई। सरकार उनको चलाना बंद करे और जिसमें कई किसान घायल हो गए। किसान देश के अन्नदाता है, उन पर अत्याचार न किया जाए और सरकार ने किसानों से जो पिछले साल वायदे किए थे, उनको पूरा किया जाए।

कल पूरे हरियाणा से कुरुक्षेत्र में एक मीटिंग की जाएगी। जिसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या रहेगी और जो भी सरदार गुरनाम चडूनी के आदेश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।

