हाल-चाल जानने आए शख्स की कार पर चलाई गोलियां, मौके से रफूचक्कर हमलावर

फतेहाबाद

फतेहाबाद के गांव कन्हड़ी में देर रात को फायरिंग हुई। हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली कार के अंदर लगी और बाकी 2 ऊपर से निकली। पीड़ित ने आपसी जमीनी विवादों के चलते गांव के ही एक युवक पर शक जताया। पुलिस मोके की जांच कर रही है।

विस्तार में…

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव कन्हड़ी में शुक्रवार देर रात को फायरिंग हुई। गोली चलाने वाले युवकों ने 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली कार की खिड़की में से लगते हुए सीधी कार के अंदर जा पहुंची। हालांकि बताया जा रहा है कि गोली लगने से कुछ सैकेंड पहले ही कार से बुजुर्ग उतरे थे।

Whatsapp Channel Join

गोलियां चलने की आवाज सुनकर जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो उसी समय फायरिंग करने वाले हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ितों का कहना है कि किसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है जिसकी वजह से पीड़ित को अंदेशा है कि विरोधी ने उन पर हमला करवाया है। साथ ही एक हमलावर गांव का ही बताया जा रहा है।

हाल-चाल जानने आए शख्स की कार पर हमला

पीड़ित राजेश कुमार लोहाखेड़ा रोड पर रहता है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब चल रही है जिसके चलते उनके साथी सुरजीत सिंह अपनी कार में उनके पिता का हाल-चाल जानने आए थे। वे कार से उतरे ही थे कि इतने में बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

वहां मौजूद सुरजीत सिंह सहित सभी लोग बच गए। हमलावरों ने तीन फायर की जिसमें से एक फायर गाड़ी को चीर गया तो वहीं 2 फायर ऊपर से निकल गए।

इस सब के बाद मौके पर डायल 112 को हमले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने लगी। जांच के दौरान कार में से गोली का खोल बरामद हुआ है।

गांव के ही व्यक्ति पर जताया शक

पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है, इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि हमलावर युवकों को उन्होंने ही भेजा होगा। राजेश का कहना है कि कुछ महीने पहले ही उन्होनें जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। साथ ही कोर्ट में डील के खिलाफ अपील भी की थी। कोर्ट में केस पर उन्हें अभी स्टे मिला हुआ है।