Rewari

Fatehabad में युवक ने आत्महत्या, स्टेडियम में फंदे पर लटका मिला शव

फतेहाबाद

हरियाणा के Fatehabad के टोहाना क्षेत्र के गांव नांगला में एक 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के स्टेडियम में फंदे पर लटका मिला। वह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार नांगला निवासी 20 वर्षीय अभिषेक टोहाना के कॉलेज में बीए प्रथम कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि इसका कारण उन्होंने नहीं बताया। कल रात को वह घर से चला गया था। बाद में उसका शव गांव के स्टेडियम में फंदे से लटका हुआ मिला। युवक ने स्टेडियम में बने शेड के पाइप पर परना बांध कर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना पहुंचाया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरें