former DC of Faridabad Praveen Kumar

क्यों पूर्व IAS अधिकारी गधों को लेकर नाप रहे सड़कें? कई साल हरियाणा में दे चुके हैं सेवाएं, दिलचस्प है वजह

हरियाणा फरीदाबाद

हरियाणा के पूर्व IAS और फरीदाबाद के पूर्व डीसी प्रवीण कुमार हाल ही में बड़खल विधानसभा में दो गधों के साथ घूमते नजर आए। उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उनकी मानसिकता में सुधार लाना था।

प्रवीण कुमार का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने विचारों पर नियंत्रण खोते जा रहे हैं। वे गधों के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि लोगों को अपनी मानसिकता पर ध्यान देना चाहिए और सही रास्ते पर चलना चाहिए।

रिटायरमेंट के बाद भी अनोखी पहल

2001 बैच के आईएएस डॉक्टर प्रवीण कुमार अपने कार्यकाल के दौरान भी अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। इस बार उन्होंने दो गधों का सहारा लिया और बड़खल विधानसभा की गलियों में घूमकर लोगों को संदेश दिया कि उन्हें अपनी जीवनशैली और मानसिकता पर ध्यान देना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

सामाजिक मुद्दों पर प्रवीण कुमार का चिंतन

प्रवीण कुमार का कहना है कि लोग आज के समय में अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का शोषण करने में लगे हुए हैं। भले ही भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में चांद पर पहुंचने का कार्य किया हो, लेकिन मानसिकता के मामले में लोग अभी भी सीमित सोच में फंसे हुए हैं। इस सोच को बदलने के लिए प्रवीण कुमार ने यह अनोखा तरीका अपनाया है।

प्रभाव का इंतजार

प्रवीण कुमार के इस अनोखे अभियान का लोगों की मानसिकता पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन उनकी इस पहल ने फरीदाबाद में एक बार फिर चर्चा का विषय बना दिया है।

अन्य खबरें