SC OBC छात्रों को मिलेगा पूरा स्कॉलरशिप पढ़ाई की चिंता खत्म

हरियाणा सीएम का बड़ा ऐलान “SC-OBC छात्रों को मिलेगा पूरा स्कॉलरशिप, पढ़ाई की चिंता खत्म”

हरियाणा
  • पूरी छात्रवृत्ति की घोषणा: 2025-26 से देश के किसी भी सरकारी मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले SC और OBC छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति
  • मंच और मौका: गुरुग्राम में महात्मा फुले जयंती कार्यक्रम में की घोषणा, कई राज्यों के बड़े नेता रहे मौजूद
  • समाज सुधार पर फोकस: फुले दंपति के योगदान को बताया प्रेरणा स्रोत, पिछड़े वर्गों के उत्थान को सरकार का संकल्प बताया


SC OBC Scholarship: गुरुग्राम में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से देश के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए एक अलग पोर्टल भी तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम छगन भुजबल, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, कल्पना सैनी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाज सुधारक महात्मा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए जो काम किया, वह आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि फुले दंपति ने पुणे में देश का पहला लड़कियों का स्कूल खोला था और सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका बनीं।

Whatsapp Channel Join

सैनी ने कहा कि गरीबों के कल्याण और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए 15 लाख तक का एजुकेशन लोन (देश में) और 20 लाख तक (विदेश में) केवल 4% ब्याज पर दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में अखिल भारतीय शल्य-चिकित्सक संघ के 12वें वार्षिक सम्मेलन में भी शिरकत की और कहा कि मेडिकल क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों से आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।