कुरुक्षेत्र : विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा का गांव देवीदास पुरा में पहुंचने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने स्वागत किया और लोगों से जन संवाद किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि इन योजनाओं के लाभ से वंचित लोग सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ उठा सके।
जब देश व प्रदेश के हर जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेंगा तो देश व प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। विधायक सुभाष सुधा को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव देसीदास पूरा में भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

