हरियाणा राज्य की सभी नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित मेयर, प्रधान और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य समारोह पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कल, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देंगे।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रबंधों को लेकर भी समीक्षा की गई ताकि कार्यक्रम बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें अर्बन एंड लोकल बॉडीज के निदेशक पंकज, नगर निगम आयुक्त अपराजिता, डीसीपी हिमांद्री कौशिक और अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव शामिल थीं।







