FB IMG 1735061840393

Gurugram: विकास परियोजनाओं को लेकर CM ने की अहम बैठक, मेट्रो विस्तार और अस्पताल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

हरियाणा गुरुग्राम

Gurugram मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को PWD रेस्ट हाउस, गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गुरुग्राम की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए तत्परता दिखाई जाए।

FB IMG 1735061846097

मेट्रो विस्तार की योजना पर जोर

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 और साइबर सिटी के बीच मेट्रो विस्तारीकरण की योजना पर तेजी से काम किया जाए। उन्होंने घोषणा की कि 28.50 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो रेल लाइन का निर्माण कार्य 1 मई, 2025 से शुरू कर दिया जाएगा। इस मेट्रो लाइन पर कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे, जो गुरुग्राम के प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ते हुए शहरवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।

₹1,000 करोड़ की लागत से बनेगा 700 बिस्तरों का सरकारी अस्पताल

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि ₹1,000 करोड़ की लागत से गुरु नानक देव जी के नाम पर बनने वाले 700 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल का निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल न केवल गुरुग्राम बल्कि पूरे राज्य के लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

केंद्रीय मंत्री बोले-नई ऊंचाई पर पहुंचेगा गुरुग्राम

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तारीकरण और अस्पताल निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट गुरुग्राम को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से गुरुग्राम की विकास गति को और तेज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम की अन्य चल रही विकास परियोजनाओं की भी नियमित समीक्षा की जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके।

अन्य खबरें