Haryana एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम जिले के एचएसआईआईडीसी, आईएमटी, मानेसर में कार्यरत आर्किटेक्ट दीपक और जूनियर इंजीनियर (जेई) सत्यनारायण भारद्वाज को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में शिकायतकर्ता से 1 लाख 25 हजार रुपए की मांग की गई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए एसीबी ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच-पड़ताल की। योजना के तहत टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। रिश्वत लेने के इस मामले में दोनों अधिकारियों के खिलाफ एसीबी गुरुग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है। एसीबी ने जनता से अपील की है कि कोई भी सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगे तो तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर इसकी सूचना दें।






