aaa 1699163318

Ambala : बिजली का तार ट्रक से टच होने पर जिंदा जला ड्राईवर

अंबाला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के अंबाला में ट्रक में आग लगने से ड्राइवर की जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार तड़के साढ़े 3 बजे अंबाला-जगाधरी रोड (मुलाना) पर चिल्ली ढाबे के पास घटित हुआ। जिसमें ड्राइवर की शिनाख्त गांव उगाला निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव उगाला निवासी बलबीर सिंह ट्रक लेकर चिल्ली ढाबे के पास पहुंचा था। यहां रविवार तड़के साढ़े 3 बजे ट्रक अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से टच हो गया, ट्रक में करंट आते ही आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटें उठने लगी और ड्राइवर बलबीर सिंह भी भीषण आग में जिंदा जल गया। ट्रक रेत से भरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मुलाना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की। पुलिस ने जले हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।